नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

Home » » दंगों में नुक्सान किसका ?

दंगों में नुक्सान किसका ?

Written By DR. ANWER JAMAL on शुक्रवार, 30 सितंबर 2011 | 10:33 am

हरेक आदमी अच्छी बातों को अच्छा और बुरी बातों को बुरा समझता है। हरेक आदमी को शांति और न्याय को अच्छा और दंगे-फसाद और खून खराबे को बुरा समझता है। इसके बावजूद लोग शांति भंग करते हैं और दंगा करते हैं और खून बहाते हैं।
सवाल यह नहीं है कि इसने ज्यादा बहाया या उसने ज्यादा बहाया और न ही यह सवाल है कि किसने पहले बहाया और किसने बाद में बहाया ?
असल में सवाल यह है कि जिसने भी बहाया तो क्यों बहाया ?
श्री लंका तमिलों ने सिंहलियों को मारा या सिंहलियों ने तमिल को ?
अफगानिस्तान में अमरीका ने पठानों को मारा या पठानों ने अमरीकियों को ?
और फिर यही बात हिंदुस्तान के लिए है कि हिंदुओं को किसने मारा ?
और मुसलमानों को किसने ?
आखिर इस मारामारी से लाभ होता किसे है ?
जनता को तो होता नहीं है।
इसका लाभ राजनीतिक दल ही उठाते हैं।
मुस्लिमों की भलाई में आग उगलने वाले मुस्लिम लीडर भी इसका लाभ उठाते हैं और हिंदुओं की भलाई के लिए जबानी जमा खर्च करने वाले लीडर भी लाभ उठाते हैं।
इनके भड़काए में आकर लडने वाले या उसकी चपेट में मरने वाले आम आदमी को तो इन्होंने कभी कुछ दिया ही नहीं, अपनी जान गंवाने वाले अपने कार्यकर्ताओं के परिवारों को भी इन्होंने कभी कुछ न दिया।
दुख की बात यह है कि इन्हें किनारे करने की इच्छा शक्ति जनता में आज भी नहीं है।

आज अपने गिरेबान में झांक कर देखें- अज़ीज़ बर्नी

बुनियाद (NBT)

दंगों में नुक्सान किसका ?

Share this article :

3 टिप्पणियाँ:

रविकर ने कहा…

खरी-खरी बातें कहीं, जज्बे को आदाब |
स्वार्थी तत्वों को सदा, देते रहो जवाब ||

बड़ी कठिन यह राह है, संभल के चलिए राह |
अपने ही दुश्मन बने, पचती नहीं सलाह ||

भले नागरिक वतन को, करते हैं खुशहाल |
बुरे हमेशा चाहते, दंगे क़त्ल बवाल ||

तरुण भारतीय ने कहा…

दंगो में मरने वाला न तो हिंदू होता है और न ही मुसलमान वो ..सिर्फ और सिर्फ हमारा भाई होता है

DR. ANWER JAMAL ने कहा…

Sch kaha aap dono ne .

shukriya .

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable comment.